श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 10.87.16

दशम स्कन्ध · अध्याय 87 · अथ सप्ताशीतितमोऽध्यायः

इति तव सूरयस्त्र्यधिपतेऽखिललोकमल- ✎ 2141

क्षपणकथामृताब्धिमवगाह्य तपांसि जहुः।

किमुत पुनः स्वधामविधुताशयकालगुणाः

परम भजन्ति ये पदमजस्रसुखानुभवम्॥ १६

iti tava sūrayastryadhipate'khilalokamala-

kṣapaṇakathāmṛtābdhimavagāhya tapāṃsi jahuḥ|

kimuta punaḥ svadhāmavidhutāśayakālaguṇāḥ

parama bhajanti ye padamajasrasukhānubhavam|| 16

अर्थ

भगवन्! लोग सत्त्व, रज, तम—इन तीन गुणोंकी मायासे बने हुए अच्छे-बुरे भावों या अच्छी-बुरी क्रियाओंमें उलझ जाया करते हैं, परन्तु आप तो उस मायानटीके स्वामी, उसको नचानेवाले हैं। इसीलिये विचारशील पुरुष आपकी लीलाकथाके अमृतसागरमें गोते लगाते रहते हैं और इस प्रकार अपने सारे पाप-तापको धो-बहा देते हैं। क्यों न हो, आपकी लीला-कथा सभी जीवोंके मायामलको नष्ट करनेवाली जो है। पुरुषोत्तम! जिन महापुरुषोंने आत्मज्ञानके द्वारा अन्तःकरणके राग-द्वेष आदि और शरीरके कालकृत जरा-मरण आदि दोष मिटा दिये हैं और निरन्तर आपके उस स्वरूपकी अनुभूतिमें म‌ग्‍न रहते हैं, जो अखण्ड आनन्दस्वरूप है, उन्होंने अपने पाप-तापोंको सदाके लिये शान्त, भस्म कर दिया है—इसके विषयमें तो कहना ही क्या है†॥ १६॥

टिप्पणियाँ

  1. †

    सकलवेदगणेरितसद्गुणस्त्वमिति सर्वमनीषिजना रताः।

    त्वयि सुभद्रगुणश्रवणादिभिस्तव पदस्मरणेन गतक्लमाः॥ ३॥

    सारे वेद आपके सद्गुणोंका वर्णन करते हैं। इसलिये संसारके सभी विद्वान् आपके मंगलमय कल्याणकारी गुणोंके श्रवण, स्मरण आदिके द्वारा आपसे ही प्रेम करते हैं और आपके चरणोंका स्मरण करके सम्पूर्ण क्लेशोंसे मुक्त हो जाते हैं॥ ३॥

    (मुद्रित पृष्ठ 671)
इस श्लोक और इसके अर्थमें की गयी शुद्धियाँ (1)
  • #2141 यूनिकोड-रूप (अक्षर वही): यस्त्रॺधिपते → यस्त्र्यधिपते

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें