श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 10.87.18

दशम स्कन्ध · अध्याय 87 · अथ सप्ताशीतितमोऽध्यायः

उदरमुपासते य ऋषिवर्त्मसु कूर्पदृशः

परिसरपद्धतिं हृदयमारुणयो दहरम्।

तत उदगादनन्त तव धाम शिरः परमं

पुनरिह यत् समेत्य न पतन्ति कृतान्तमुखे॥ १८

udaramupāsate ya ṛṣivartmasu kūrpadṛśaḥ

parisarapaddhatiṃ hṛdayamāruṇayo daharam|

tata udagādananta tava dhāma śiraḥ paramaṃ

punariha yat sametya na patanti kṛtāntamukhe|| 18

अर्थ

ऋषियोंने आपकी प्राप्तिके लिये अनेकों मार्ग माने हैं। उनमें जो स्थूल दृष्टिवाले हैं, वे मणिपूरक चक्रमें अग्‍निरूपसे आपकी उपासना करते हैं। अरुणवंशके ऋषि समस्त नाड़ियोंके निकलनेके स्थान हृदयमें आपके परम सूक्ष्मस्वरूप दहर ब्रह्मकी उपासना करते हैं। प्रभो! हृदयसे ही आपको प्राप्त करनेका श्रेष्ठ मार्ग सुषुम्‍ना नाड़ी ब्रह्मरन्ध्रतक गयी हुई है। जो पुरुष उस ज्योतिर्मय मार्गको प्राप्त कर लेता है और उससे ऊपरकी ओर बढ़ता है, वह फिर जन्म-मृत्युके चक्करमें नहीं पड़ता*॥ १८॥

टिप्पणियाँ

  1. *

     उदरादिषु यः पुंसां चिन्तितो मुनिवर्त्मभिः।

    हन्ति मृत्युभयं देवो हृद्गतं तमुपास्महे॥ ५॥

    मनुष्य ऋषि-मुनियोंके द्वारा बतलायी हुई पद्धतियोंसे उदर आदि स्थानोंमें जिनका चिन्तन करते हैं और जो प्रभु उनके चिन्तन करनेपर मृत्यु-भयका नाश कर देते हैं, उन हृदयदेशमें विराजमान प्रभुकी हम उपासना करते हैं॥ ५॥

     

    (मुद्रित पृष्ठ 673)

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें