श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 10.87.34

दशम स्कन्ध · अध्याय 87 · अथ सप्ताशीतितमोऽध्यायः

स्वजनसुतात्मदारधनधामधरासुरथै-

स्त्वयि सति किं नृणां श्रयत आत्मनि सर्वरसे।✎ 1204

इति सदजानतां मिथुनतो रतये चरतां

सुखयति को न्विह स्वविहते स्वनिरस्तभगे॥ ३४

svajanasutātmadāradhanadhāmadharāsurathai-

stvayi sati kiṃ nṛṇāṃ śrayata ātmani sarvarase|

iti sadajānatāṃ mithunato rataye caratāṃ

sukhayati ko nviha svavihate svanirastabhage|| 34

अर्थ

भगवन्! आप अखण्ड आनन्दस्वरूप और शरणागतोंके आत्मा हैं। आपके रहते स्वजन, पुत्र, देह, स्त्री, धन, महल, पृथ्वी, प्राण और रथ आदिसे क्या प्रयोजन है? जो लोग इस सत्य सिद्धान्तको न जानकर स्त्री-पुरुषके सम्बन्धसे होनेवाले सुखोंमें ही रम रहे हैं, उन्हें संसारमें भला, ऐसी कौन-सी वस्तु है, जो सुखी कर सके। क्योंकि संसारकी सभी वस्तुएँ स्वभावसे ही विनाशी हैं, एक-न-एक दिन मटियामेट हो जानेवाली हैं। और तो क्या, वे स्वरूपसे ही सारहीन और सत्ताहीन हैं; वे भला, क्या सुख दे सकती हैं†॥ ३४॥

टिप्पणियाँ

  1. †

    भजतो हि भवान् साक्षात्परमानन्दचिद्घनः।

    आत्मैव किमतः कृत्यं तुच्छदारसुतादिभिः॥ २१॥

    जो आपका भजन करते हैं, उनके लिये आप स्वयं साक्षात् परमानन्दचिद्घन आत्मा ही हैं। इसलिये उन्हें तुच्छ स्त्री, पुत्र, धन आदिसे क्या प्रयोजन है?

    (मुद्रित पृष्ठ 681)
इस श्लोक और इसके अर्थमें की गयी शुद्धियाँ (1)
  • #1204 अक्षर (मुद्रित पृष्ठके पाठसे): नॄणां → नृणां

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें