श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 9.6.21

नवम स्कन्ध · अध्याय 6 · अथ षष्ठोऽध्यायः

शाबस्तस्तत्सुतो येन शाबस्ती निर्ममे पुरी।

बृहदश्‍वस्तु शाबस्तिस्ततः कुवलयाश्‍वकः॥ २१

śābastastatsuto yena śābastī nirmame purī|

bṛhadaśvastu śābastistataḥ kuvalayāśvakaḥ|| 21

अर्थ

पुरंजयका पुत्र था अनेना। उसका पुत्र पृथु हुआ। पृथुके विश्‍वरन्धि, उसके चन्द्र और चन्द्रके युवनाश्‍व॥ २०॥ युवनाश्‍वके पुत्र हुए शाबस्त, जिन्होंने शाबस्तीपुरी बसायी। शाबस्तके बृहदश्‍व और उसके कुवलयाश्‍व हुए॥ २१॥ ये बड़े बली थे। इन्होंने उतंक ऋषिको प्रसन्‍न करनेके लिये अपने इक्कीस हजार पुत्रोंको साथ लेकर धुन्धु नामक दैत्यका वध किया॥ २२॥ इसीसे उनका नाम हुआ ‘धुन्धुमार’। धुन्धु दैत्यके मुखकी आगसे उनके सब पुत्र जल गये। केवल तीन ही बच रहे थे॥ २३॥ परीक्षित्! बचे हुए पुत्रोंके नाम थे—दृढाश्‍व, कपिलाश्‍व और भद्राश्‍व। दृढाश्‍वसे हर्यश्‍व और उससे निकुम्भका जन्म हुआ॥ २४॥

यह व्याख्या श्लोक 9.6.20 से 9.6.24 तककी एक साथ है।

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें