॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक 10.36.22
अमात्यान् हस्तिपांश्चैव समाहूयाह भोजराट्।
भो भो निशम्यतामेतद् वीरचाणूरमुष्टिकौ॥ २२
amātyān hastipāṃścaiva samāhūyāha bhojarāṭ|
bho bho niśamyatāmetad vīracāṇūramuṣṭikau|| 22
अर्थ
उसने वसुदेवजीको मार डालनेके लिये तुरंत तीखी तलवार उठा ली, परन्तु नारदजीने रोक दिया। जब कंसको यह मालूम हो गया कि वसुदेवके लड़के ही हमारी मृत्युके कारण हैं, तब उसने देवकी और वसुदेव दोनों ही पति-पत्नीको हथकड़ी और बेड़ीसे जकड़कर फिर जेलमें डाल दिया। जब देवर्षि नारद चले गये, तब कंसने केशीको बुलाया और कहा—‘तुम व्रजमें जाकर बलराम और कृष्णको मार डालो।’ वह चला गया। इसके बाद कंसने मुष्टिक,चाणूर, शल, तोशल आदि पहलवानों, मन्त्रियों और महावतोंको बुलाकर कहा—‘वीरवर चाणूर और मुष्टिक! तुमलोग ध्यानपूर्वक मेरी बात सुनो॥ १९—२२॥