श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 10.87.38

दशम स्कन्ध · अध्याय 87 · अथ सप्ताशीतितमोऽध्यायः

स यदजया त्वजामनुशयीत गुणांश्‍च जुषन्

भजति सरूपतां तदनु मृत्युमपेतभगः।

त्वमुत जहासि तामहिरिव त्वचमात्तभगो

महसि महीयसेऽष्टगुणितेऽपरिमेयभगः॥ ३८

sa yadajayā tvajāmanuśayīta guṇāṃśca juṣan

bhajati sarūpatāṃ tadanu mṛtyumapetabhagaḥ|

tvamuta jahāsi tāmahiriva tvacamāttabhago

mahasi mahīyase'ṣṭaguṇite'parimeyabhagaḥ|| 38

अर्थ

भगवन्! जब जीव मायासे मोहित होकर अविद्याको अपना लेता है, उस समय उसके स्वरूपभूत आनन्दादि गुण ढक जाते हैं; वह गुणजन्य वृत्तियों, इन्द्रियों और देहोंमें फँस जाता है तथा उन्हींको अपना आपा मानकर उनकी सेवा करने लगता है। अब उनकी जन्म-मृत्युमें अपनी जन्म-मृत्यु मानकर उनके चक्करमें पड़ जाता है। परन्तु प्रभो! जैसे साँप अपने केंचुलसे कोई सम्बन्ध नहीं रखता, उसे छोड़ देता है—वैसे ही आप माया—अविद्यासे कोई सम्बन्ध नहीं रखते, उसे सदा-सर्वदा छोड़े रहते हैं। इसीसे आपके सम्पूर्ण ऐश्‍वर्य, सदा-सर्वदा आपके साथ रहते हैं। अणिमा आदि अष्टसिद्धियोंसे युक्त परमैश्‍वर्यमें आपकी स्थिति है। इसीसे आपका ऐश्‍वर्य, धर्म, यश, श्री, ज्ञान और वैराग्य अपरिमित है, अनन्त है; वह देश, काल और वस्तुओंकी सीमासे आबद्ध नहीं है*॥ ३८॥

टिप्पणियाँ

  1. *

    नृत्यन्ती तव वीक्षणांगणगता कालस्वभावादिभि-

    र्भावान् सत्त्वरजस्तमोगुणमयानुन्मीलयन्ती बहून्।

    मामाक्रम्य पदा शिरस्यतिभरं सम्मर्दयन्‍त्यातुरं

    माया ते शरणं गतोऽस्मि नृहरे त्वामेव तां वारय॥ २५॥

    प्रभो! आपकी यह माया आपकी दृष्टिके आँगनमें आकर नाच रही है और काल, स्वभाव आदिके द्वारा सत्त्वगुणी, रजोगुणी और तमोगुणी अनेकानेक भावोंका प्रदर्शन कर रही है। साथ ही यह मेरे सिरपर सवार होकर मुझ आतुरको बलपूर्वक रौंद रही है। नृसिंह! मैं आपकी शरणमें आया हूँ, आप ही इसे रोक दीजिये।

     

    (मुद्रित पृष्ठ 684)

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें