॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक 11.22.36
श्रीभगवानुवाच
मनः कर्ममयं नॄणामिन्द्रियैः पंचभिर्युतम्।✎ 1228
लोकाल्लोकं प्रयात्यन्य आत्मा तदनुवर्तते॥ ३६
manaḥ karmamayaṃ nṝṇāmindriyaiḥ paṃcabhiryutam|
lokāllokaṃ prayātyanya ātmā tadanuvartate|| 36
अर्थ
भगवान् श्रीकृष्णने कहा—प्रिय उद्धव! मनुष्योंका मन कर्म-संस्कारोंका पुंज है। उन संस्कारोंके अनुसार भोग प्राप्त करनेके लिये उसके साथ पाँच इन्द्रियाँ भी लगी हुई हैं। इसीका नाम है लिंगशरीर। वही कर्मोंके अनुसार एक शरीरसे दूसरे शरीरमें, एक लोकसे दूसरे लोकमें आता-जाता रहता है। आत्मा इस लिंगशरीरसे सर्वथा पृथक् है। उसका आना-जाना नहीं होता; परन्तु जब वह अपनेको लिंगशरीर ही समझ बैठता है, उसीमें अहंकार कर लेता है, तब उसे भी अपना जाना-आना प्रतीत होने लगता है॥ ३६॥