॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक 11.22.5
नैतदेवं यथाऽऽत्थ त्वं यदहं वच्मि तत्तथा।
एवं विवदतां हेतुं शक्तयो मे दुरत्ययाः॥ ५
naitadevaṃ yathā''ttha tvaṃ yadahaṃ vacmi tattathā|
evaṃ vivadatāṃ hetuṃ śaktayo me duratyayāḥ|| 5
अर्थ
‘जैसा तुम कहते हो, वह ठीक नहीं है, जो मैं कहता हूँ, वही यथार्थ है’—इस प्रकार जगत्के कारणके सम्बन्धमें विवाद इसलिये होता है कि मेरी शक्तियों—सत्त्व, रज आदि गुणों और उनकी वृत्तियोंका रहस्य लोग समझ नहीं पाते; इसलिये वे अपनी-अपनी मनोवृत्तिपर ही आग्रह कर बैठते हैं॥ ५॥✎ 1762