श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 7.15.54

सप्तम स्कन्ध · अध्याय 15 · अथ पञ्चदशोऽध्यायः

अग्‍निः सूर्यो दिवा प्राह्णः शुक्लो राकोत्तरं स्वराट्।

विश्‍वश्‍च१ तैजसः प्राज्ञस्तुर्य आत्मा समन्वयात्॥ ५४

agniḥ sūryo divā prāhṇaḥ śuklo rākottaraṃ svarāṭ|

viśvaśca taijasaḥ prājñasturya ātmā samanvayāt|| 54

अर्थ

वह निवृत्तिनिष्ठ ज्ञानी क्रमशः अग्‍नि, सूर्य, दिन, सायंकाल, शुक्लपक्ष, पूर्णमासी और उत्तरायणके अभिमानी देवताओंके पास जाकर ब्रह्मलोकमें पहुँचता है और वहाँके भोग समाप्त होनेपर वह स्थूलोपाधिक ‘विश्‍व’ अपनी स्थूल उपाधिको सूक्ष्ममें लीन करके सूक्ष्मोपाधिक ‘तैजस’ हो जाता है। फिर सूक्ष्म उपाधिको कारणमें लय करके कारणोपाधिक ‘प्राज्ञ’ रूपसे स्थित होता है; फिर सबके साक्षीरूपसे सर्वत्र अनुगत होनेके कारण साक्षीके ही स्वरूपमें कारणोपाधिका लय करके ‘तुरीय’ रूपसे स्थित होता है। इस प्रकार दृश्योंका लय हो जानेपर वह शुद्ध आत्मा रह जाता है। यही मोक्षपद है॥ ५४॥✎ 1620

टिप्पणियाँ

  1. १

    प्रा० पा०—विश्‍वोऽथ।

     

    (मुद्रित पृष्ठ 900)
इस श्लोक और इसके अर्थमें की गयी शुद्धियाँ (1)
  • #1620 पंक्तिके अन्तका योजक-चिह्न: होने-वाले → होनेवाले

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें