॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक 8.12.39
को नु मेऽतितरेन्मायां विषक्तस्त्वदृते पुमान्।
तांस्तान्विसृजतीं भावान्दुस्तरामकृतात्मभिः॥ ३९
ko nu me'titarenmāyāṃ viṣaktastvadṛte pumān|
tāṃstānvisṛjatīṃ bhāvāndustarāmakṛtātmabhiḥ|| 39
अर्थ
मेरी माया अपार है। वह ऐसे-ऐसे हाव-भाव रचती है कि अजितेन्द्रिय पुरुष तो किसी प्रकार उससे छुटकारा पा ही नहीं सकते। भला, आपके अतिरिक्त ऐसा कौन पुरुष है, जो एक बार मेरी मायाके फंदेमें फँसकर फिर स्वयं ही उससे निकल सके॥ ३९॥