॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक PRE.4.2
वनमाली घनश्यामः पीतवासा मनोहरः।
काञ्चीकलापरुचिरो लसन्मुकुटकुण्डलः॥ २
vanamālī ghanaśyāmaḥ pītavāsā manoharaḥ|
kāñcīkalāparuciro lasanmukuṭakuṇḍalaḥ|| 2
अर्थ
उनके गलेमें वनमाला शोभा पा रही थी, श्रीअंग सजल जलधरके समान श्यामवर्ण था, उसपर मनोहर पीताम्बर सुशोभित था, कटिप्रदेश करधनीकी लड़ियोंसे सुसज्जित था, सिरपर मुकुटकी लटक और कानोंमें कुण्डलोंकी झलक देखते ही बनती थी॥ २॥