॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक POST.3.37
अधिकारे स्थितो विष्णुर्लक्ष्मीर्निश्चिन्तमानसा।
तेन भागवतास्वादस्तस्या भूरि प्रकाशते॥ ३७
adhikāre sthito viṣṇurlakṣmīrniścintamānasā|
tena bhāgavatāsvādastasyā bhūri prakāśate|| 37
अर्थ
इसका कारण यह है कि विष्णु तो अधिकारारूढ हैं, उन्हें जगत्के पालनकी चिन्ता करनी पड़ती है; पर लक्ष्मीजी इन झंझटोंसे अलग हैं, अतः उनका हृदय निश्चिन्त है। इसीसे लक्ष्मीजीके मुखसे भागवतकथाका रसास्वादन अधिक प्रकाशित होता है। इसके पश्चात् रुद्रने भी, जिन्हें भगवान्ने पहले संहारकार्यमें लगाया था, अपनी सामर्थ्यकी वृद्धिके लिये उन परमपुरुष भगवान् श्रीकृष्णसे प्रार्थना की॥ ३७-३८॥